खेल
21-Mar-2026
...


कोलंबो (ईएमएस)। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। पाथिराना को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने फिट घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव बंदुला दिसानायके ने कहा है कि पथिराना फिट हो गये है और उसे आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी भी दे दी गयी है। पथिराना के फिट होने से उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को भी राहत मिली है। वह टी20 विश्वकप के दौरान पिंडली की चोट से परेशान थे। इससे केकेार की भी परेशानी बढ़ गयी थी। वहीं अब उनका फिट होने से टीम का गेंदबाजी आक्रामक बेहतर होगा। केकेआर का गेंदबाजी आक्रमक पहेल ही हर्षित राणा के बाहर होने से कमजोर हुआ था। इसके अलावा टीम से बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पहले ही बाहर कर दिया गया था। ऐसे में उसके लिए पथिराना की वापसी जरुरी हो गयी थी। टीम ने हालांकि विकल्प के तौर पर जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया है,। इसके अलावा आकाश मधवाल और नवदीप सैनी को भी रखा है पर पथिराना जैसा गेंदबाज उसके पास नहीं था। पथिराना अपने अजीब एक्शन और यॉर्कर के कारण किसी भी मुकाबले में अंतर पैदा कर देते हैं। कठिन हालातों में विकेट निकालने की उनकी क्षमताएं उन्हें एक अलग तरह का गेंदबाज बनाती है। ऐमें में उनके आने से केकेआर की गेंदबाज बेहतर होगी। गिरजा/ईएमएस 21 मार्च 2026