नई दिल्ली (ईएमएस)। इस माह के अंत में शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर चयन समिति की भी नजरें बनी रहेंगी। चयन समिति अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए इसमें से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर नजर रख सकती है। समिति का लक्ष्य कम से कम 20 संभावित खिलाड़ियों की तलाश रहेगी। अगला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 अक्टूबर नवंबर खेला जाएगा। चयन समिति के सदस्य अपने क्षेत्रों में मैचों के दौरान उपस्थित रहेंगे। लीग के पहले मैच में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मुंबई में रहते हैं जबकि दास कोलकाता के रहने वाले हैं। आर पी और रात्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हैं जबकि ओझा अपने हिस्से के आईपीएल मैच बेंगलुरू और हैदराबाद में देखेंगे। एक बोर्ड अधिकारी ने कहा, बीसीसीआई चाहता है कि हर चयनकर्ता कम से कम हर सप्ताह एक मैच देखे जिससे पांच मैच प्रति सप्ताह हो जाएंगे। इसके अलावा टीवी पर मैच देख सकते हैं। टी20 विश्व कप 2028 और उसी साल ओलंपिक को देखते हुए इस साल आईपीएल में उन 20 खिलाड़ियों को तलाशने पर नजर होगी जो 50 ओवरों का विश्व कप खेलेंगे। चयन समिति इसके अलावा 6ह से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी सर्वश्रेष्ठ टीम उतरने पर विचार कर रही है। ईएमएस 21 मार्च 2026