राज्य
21-Mar-2026
...


- लाखों लोगों को होगा फायदा नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने चार परिवहन योजनाओं का शुभारंभ किया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। अब दिल्ली में 4400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो देश का सबसे बड़ा बेड़ा है। वहीं, यमुनापार के नानकसर से गाजियाबाद तक नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की गई। इसके साथ ही डीटीसी के 1800 वर्ग मीटर में बनने वाले दो मंजिला भवन का शिलान्यास किया गया, जिसमें अस्थायी तौर पर डीटीसी के वर्तमान मुख्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026