राज्य
21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएसीएल की सामूहिक निवेश योजना से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पंजाब और दिल्ली में 5046.91 करोड़ रुपये की 126 अचल संपत्तियां जब्त की हैं। अब तक कुल 22,656.91 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। ईडी ने कहा कि जब्त की गई ये संपत्तियां निवेशकों के धन से अर्जित की गई थीं और इसलिए इन्हें अपराध की आय माना गया है। इस जब्ती के साथ अब तक ईडी ने पीएसीएल और इससे जुड़ी संस्थाओं तथा व्यक्तियों की भारत और विदेश में स्थित चल-अचल संपत्तियों को कुल लगभग 22,656.91 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026