राज्य
21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पटियाला हाउस कोर्ट ने एआई समिट प्रदर्शन मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव विकास चिकारा को अंतरिम अग्रिम जमानत दी, जबकि राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा को अग्रिम जमानत मिली। अदालत ने दोनों को जांच में सहयोग करने और क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल ने कहा कि दोनों आरोपित जांच में सहयोग करें और शनिवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय में उपस्थित हों। अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि अगर वे मनीष शर्मा को गिरफ्तार करने का फैसला करते हैं, तो उन्हें सात दिन का नोटिस दिया जाए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026