इन्दौर (ईएमएस) मनजीत सिंधु गर्ग के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ. शोभा जैन, डॉ. अनीता बाथम एवं डॉ. रेखा वर्मा के विशेष आतिथ्य में महिला दिवस के अवसर पर शासकीय भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय महू में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ. स्नेहलता व्यास, हेड ऑफ द डिपार्टमेंट राजनीति शास्त्र को वीमेन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गर्ग ने महिलाओं के सशक्तिकरण के कई उदाहरण बताता कहा कि गुरु नानकजी की पहली अनुयाई उनकी बहन थीं। उन्होंने यह बताया है कि महिलाएं हमेशा से ही बहुत प्रथम पंक्ति में रही हैं उनके पिताजी ने उन्हें कभी किचन में जाने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया। प्राचार्य प्रवीण ओझा ने भी महाविद्यालय की कार्यरत समस्त महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. मनीष दंडवते और डॉ. कृष्णा भूरिया ने किया। आभार डॉ अर्चना जैन ने माना।