क्षेत्रीय
21-Mar-2026
...


- छुट्टियों में भी खुले रहेंगे राजस्व कार्यालय धमतरी(ईएमएस)। नगर निगम में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर प्रवीण सार्वा ने कर वसूली की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि मार्च माह वित्तीय वर्ष का अंतिम चरण होता है, ऐसे में सभी संबंधित अधिकारियों को वसूली कार्य में तेजी लानी होगी। डिप्टी कमिश्नर ने सभी एआरआई (सहायक राजस्व निरीक्षक) को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम के राजस्व कार्यालय अब अवकाश और छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे। इससे लोगों को जलकर, संपत्ति कर, दुकान किराया सहित अन्य कर जमा करने में आसानी होगी। निगम प्रशासन का कहना है कि इस पहल से राजस्व संग्रह में तेजी आएगी और नागरिकों को भी कर भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)21 मार्च 2026