क्षेत्रीय
21-Mar-2026
...


गिरिडीह(ईएमएस)।नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर में शनिवार की सुबह एक एंबुलेंस दुर्घटना ग्रस्त हो गई इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतका की पहचान डेढ़ वर्षीय आयुषी कुमार पिता नीतीश पांडेय निवासी गूंडरी ओपो घोड़थम्भा थाना राजधनवार जिला गिरिडीह के रूप में हुई है।वहीं घायलों में चालक चंदन कुमार पांडेय 26 वर्ष पिता शंभू नाथ पांडेय, प्रमिला देवी 35 वर्ष पति गौरी पांडेय, विनोद पांडेय पिता सीताराम पांडेय, महेश पांडेय 40 वर्ष सभी ग्राम गूंडरी घोड़थम्भा थाना राजधनवार गिरिडीह शामिल हैं।जानकारी के अनुसार एंबुलेंस नंबर जेएच-10सीयू-1384 पर सवार होकर लोग घोड़थम्भा से कोडरमा सदर अस्पताल बच्ची को इलाज के लिए ले जा रहे थे।इसी दौरान पहाड़पुर मे एक हाइवा ने चकमा दे दिया, जिससे एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कुमार क्लिनिक पुरनाडीह ले जाया गया जहां बच्ची की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को प्रथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को जब्त कर लिया। कर्मवीर सिंह/21मार्च/26