क्षेत्रीय
21-Mar-2026


ब्यावरा(ईएमएस)l देहात थानान्तर्गत जूना ब्यावरा से बालिग लड़की 16 मार्च को पार्लर जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी । परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवती को खोज पाती इससे पहले ही शुक्रवार को युवती एक युवक के साथ थाने पहुंच गई। उसने शादी का प्रमाण पत्र पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति एवं पसंद से भोपाल में शादी कर ली है। साथ ही विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया। बेटी के मिलने की सूचना पर परिजन भी थाने पहुंचे। जानकारी अनुसार अमृतपुरा मलावर निवासी मीणा समाज के युवक आयु 33 वर्ष और जूना ब्यावरा की 18 वर्षीय युवती की 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच शुरुआत तो औपचारिक बातचीत से हुई, फिर मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। लंबे समय तक दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत चलती रही, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। खास बात ये है कि युवक युवती ने देहात थाने में जो विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है, उसमें तारीख 16 जनवरी 2026 की डली हुई है यानी युवती भोपाल में शादी करके प्रमाण पत्र लेने के बाद अपने घर लौट आई थी। जबकि 16 मार्च 2026 को जब लड़की के दोनों भाई घर पर थे तो वह मां से मार्केट में पार्लर पर जाने की बोलकर घर से निकली, इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने जब गुमशुदगी की कायमी कराई तो युवक युवती खुद ही थाने में प्रस्तुत हो गए। लड़की और लड़का दोनों ही अलग-अलग जाति के हैं। ऐसे में उनको पता था कि परिजन इस विवाह के लिए कभी मंजूरी नहीं देंगे। इसी वजह से दोनों ने पहले विवाह किया और प्रमाण पत्र लिया और इसके बाद पूरी प्लानिंग से घर से गायब हो गई। घर वालों ने जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवती अपने बालिग होने संबंधित दस्तावेजों एवं पिवाह प्रमाण पत्र के साथ थाने पहुंची थी। जिससे पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाई और परिजनों को भी चुप्पी साधना पड़ी l- निखिल/ब्यावरा/21/3/2026