राज्य
21-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। पथरी पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान हरियाणा से चोरी हुई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पथरी पुलिस के मुताबिक ईद त्योहार को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस शाम को क्षेत्र में गश्त अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस ने बादशाहपुर के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोक कर तलाशी ली, तलाशी के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के पास से अलग-अलग 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विशाल पुत्र सुभाष, निवासी भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार और अभिषेक पुत्र जीतेन्द्र, निवासी मुंडाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास से बरामद बाइक यमुनानगर हरियाणा से चोरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने यमुनानगर के सम्बंधित थाना पुलिस को उनके क्षेत्र से चोरी हुई बाइक हरिद्वार में बरामद होने और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी भेज दी है। (फोटो-08) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/21 मार्च 2026