- दीवाली और छठ पर मिलेगी राहत नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) जल्द ही दिल्ली से पटना के लिए बस सेवा शुरू करेगा। यह लंबी दूरी का अंतर्राज्यीय रूट होगा, जिससे त्योहारों पर यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। सरकार 17 अंतर्राज्यीय रूटों पर 50 नई पर्यावरण-अनुकूल एसी बसें चलाने की योजना बना रही है, जिसकी शुरुआत पटना से होगी। ऐसे में राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए यह खबर बड़ी है। बिहार तक बस सेवा शुरू करने के लिए जल्द ही दोनों राज्यों के बीच एक समझौता ज्ञापन साइन किया जाएगा। इससे खासकर छठ, दीवाली और अन्य त्योहारों के समय ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से यात्रियों को निजात मिल सकेगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/मार्च/2026