नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई की है। टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के सदस्य प्रदीप कुमार सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, 19 लाख रुपये नकद, 900 ग्राम सोना और चांदी, तथा कुल 10 पिस्तौल व 45 कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों में दो हरियाणा के करनाल, एक-एक रोहतक व सोनीपत के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो दिल्ली व एक शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के वाले हैं। इन दो बड़ी कार्रवाइयों के बारे में शनिवार को बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर और हथियार आपूर्तिकर्ता गिरोह से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद व बुलेटप्रूफ गाड़ी सहित करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। सात मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/मार्च/2026