राज्य
22-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर, सुगम एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में रेलवन एप एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। यह एप विभिन्न रेल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर यात्रियों के अनुभव को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाता है। रेलवन एप के माध्यम से यात्री ट्रेन संबंधी जानकारी, टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म सूचना सहित कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह एप उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ तेज और सुरक्षित सेवा प्रदान करता है। भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और रेलवन एप डाउनलोड कर अपनी यात्रा को और अधिक आरामदायक एवं व्यवस्थित बनाएं। रेल प्रशासन निरंतर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। आशीष पाराशर/22 मार्च2026