राज्य
22-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) बास्केटबॉल स्टेडियम रेस कोर्स रोड पर इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल एग्जीबिशन (आइआइटीई) द्वारा तीन दिवसीय ट्रैवल और टूरिज्म प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें ट्रैवल, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, रेलवे और संबंधित उद्योगों के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाया गया। प्रदर्शनी में राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, मप्र और केरल राज्य पर्यटन बोर्ड के साथ ही, थॉमस कुक, रेन टूर्स एंड ट्रेक्स भूटान सहित कई प्रमुख ट्रैवल एजेंसियां और हॉस्पिटैलिटी ब्रांड भी शामिल रहे। आइआइटीई के डायरेक्टर अनुराग गुप्ता ने बताया कि आइआइटीई का उद्देश्य एक मजबूत और सुलभ प्लेटफॉर्म तैयार करना है। इस हेतु ही इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू डेस्टिनेशनों, होटल्स और रिसॉर्ट्स, टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल सर्विस प्रदाताओं का विविध मिश्रण व आगंतुकों को अवकाश और व्यवसायिक यात्रा विकल्पों का व्यापक प्लेटफॉर्म देखने को मिला। आगंतुकों को समूह यात्रा और पारिवारिक यात्रा ट्रैवल, एडवेंचर टूरिज्म, हनीमून हॉलिडेज, वेलनेस और स्पोर्ट्स टूरिज्म, क्रूज और सफारी, मीटिंग्स, इंसेंटिव्स (प्रोत्साहन यात्राएं), कॉन्फ्रेंस (सम्मेलन), एग्जीबिशन (प्रदर्शनियां) और डेस्टिनेशन वेडिंग्स जैसे विभिन्न सेगमेंट्स में विशेष रूप से तैयार किए गए पैकेज की जानकारी दी गई। आनंद पुरोहित/ 22 मार्च 2026