राज्य
इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागार में आगामी 27 मार्च को स्टार फेन क्लब द्वारा संगीत कार्यक्रम ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक हेमन्त अग्रवाल के अनुसार इस्म शहर के प्रसिद्ध गायक मनीष शुक्ला के साथ रोहित ओझा, कनिका कौर, डॉली पाठक, अंकित कंसल और संतोष कुंटे द्वारा सदाबहार गीतो की प्रस्तुति दी जाएगी। संगीत संयोजन रवि सालके का रहेगा और संचालन मोटिवेशनल एंकर टोनी शुक्ला करेंगे। आनंद पुरोहित/ 22 मार्च 2026