क्षेत्रीय
22-Mar-2026


सिरोंज (ईएमएस)। गत दिवस प्रशासन द्वारा घरेलु सिलेंडरों का दुकानों पर व्यावसायिक उपयोग पर होंने पर एसडीएम हरिशंकर विश्वकर्मा व तहसीलदार संजय चौरसिया की मौजूदगी में खाद्य आपूर्ति अधिकारी यशपाल जादौन द्वारासिलेंडरों को जप्त कर प्रतिवेदन तैयार किया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जादौन ने बताया कि दस दुकानों पर पहुंचकर 18 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये गये। जिसका पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज किये जावेगें। मालूम होकि छत्रीनाका, नया बस स्टैंड, चांदनी चौक, रोहिलपुरा सहित अनेक स्थानों पर गैंस सिलेंडरों को जप्त करने की कार्यवाही कि गयी है। जप्त सिलेंडरों को हीरा गैंस एजैंसी की सुपृदगी में सौंपे गये है। जिसमें भोजनालय, चाय नाश्ता और मैरिज गार्डन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें पूजा चाय, दांगी रेस्टोरेंट, दशरथ समोसा, राम श्याम रेस्टोरेंट, सलोनी किराना एवं गैस रिपेयरिंग, साइन स्वीट्स चांदनी चौक, राधिका चाट भंडार, नेमा रेस्टोरेंट, अली कोल्ड ड्रिंक और मलखान चाय द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने पर उपरोक्त 10 प्रतिष्ठानों से कुल 18 नग घरेलू प्रवर्ग गैस सिलेंडरों की जप्ती की कार्यवाही की गई है। ईएमएस/सलमान खान/ 22 मार्च 2026