क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज दिनांक 22 मार्च 2026 को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38 स्थित कांता एन्क्लेव में काला सैयद से बिजली घर रोड तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया। लगभग 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क का शुभारंभ क्षेत्र की कन्याओं द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। साथ ही, स्थानीय निवासियों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यों से क्षेत्र की प्रगति को गति मिलती है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के शुभारंभ पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।