छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रबी 2025-26 के लिए भावांतर योजना में सरसों की खरीदी कृषि उपज मंडी में सोमवार से शुरू हो रही है। किसान अपनी उपज सरसों का विक्रय पंजीयन के पते के आधार पर जिले की मुख्य मण्डी प्रांगण में ही कर सकेंगे। सरसों बेचने के समय किसान को अपना आधारकार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत सरसों का भुगतान किसानों को ऑनलाईन किया जाएगा। इसके लिए किसानों को बैंक पासबुक की प्रति साथ में लाने कहा गया है। ये योजना उपमण्डी प्रांगण में लागू नहीं होगी। खरीदी के समय एफएक्यू मानक की सरसों ही ली जाएगी। ध्यान रहे छिंदवाड़ा जिले में इस बार 1457 किसानों ने सरसों बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें सबसे ज्यादा 472 किसान अमरवाड़ा तहसील के हैं। इसके अलावा चौरई के 173, छिंदवाड़ा के 287 और बिछुआ के 103 किसानों ने भावांतर योजना में सरसों बेचने के लिए पंजीयन कराया है। ईएमएस/मोहने/ 22 मार्च 2026