क्षेत्रीय
22-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व सांसद नकुलनाथ के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हताशा और निराशा में झूठ का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक छिंदवाड़ा को परिवारवाद और सीमित विकास की राजनीति में जकड़े रखा, आज वही जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।स्वरोजगार योजनाएं, स्टार्टअप को बढ़ावा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कांग्रेस के समय केवल वादे हुए, जबकि भाजपा ने धरातल पर काम करके दिखाया। भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी पहल के साथ-साथ हर घर में शौचालय बनवाकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कांग्रेस को महिलाओं की चिंता तब क्यों नहीं हुई जब उनके शासनकाल में ये बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं? कांग्रेस का पूरा राजनीतिक आधार ही परिवारवाद पर टिका हुआ है। छिंदवाड़ा को वर्षों तक एक ही परिवार की जागीर बनाकर रखा गया जिससे क्षेत्र का संतुलित विकास बाधित हुआ। ईएमएस/मोहने/ 22 मार्च 2026