क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) । अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला मंत्री आनंद माहौर ने बताया है कि 23 मार्च को सुबह 11-00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव जी का 95 वां बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य वक्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जी होंगे। सभी से भाग लेने कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।