फिरोजाबाद(ईएमएस) के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 4 महिलाओं सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार 21 मार्च 2026 को शाम करीब 8:30 बजे पारस होटल के पास अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर देह व्यापार संचालित होता पाया गया। मौके से क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामद नगदी को 16 प्लास्टिक डिब्बों में सील किया गया है। इसके अलावा 6 मोटरसाइकिल भी जब्त (सीज) की गई हैं। मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी इस मामले में थाना मक्खनपुर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी गिरफ्तार अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। छापेमारी के दौरान कश्मीर और पारस नाम के दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। ईएमएस