क्षेत्रीय
22-Mar-2026


हाथरस ( ईएमएस ) । रावत शिक्षा समिति के दिव्यांग नि:शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र, हाथरस के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों के समर्थन एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी प्रकार से कम नहीं होते, उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और उचित अवसर की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा तथा समाज में उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे इन बच्चों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और सम्मान का भाव रखें।इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय सहित सीमा वार्ष्णेय, रिशु वार्ष्णेय एवं अंजू वार्ष्णेय की विशेष उपस्थिति रही।विद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ एम एल रावत (अध्यक्ष) एवं राजमाला, जिला अध्यक्ष दिव्यांग जन विकास संगठन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। ईएमएस / 22/03/2026