क्षेत्रीय
22-Mar-2026


हाथरस ( ईएमएस ) । कस्बा में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग अलीगढ़ की ओर से आ रही एक बाइक सवार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी, घटना के बाद कार चालक और बाइक चालक में नोंक झोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। रविवार को मिली जानकारीके अनुसार कार में शाहरुख पुत्र हाविव खां और डॉ. दानिश पुत्र महफूद खां निवासी अलीगढ़ अपने परिवार के साथ अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रहे थे। वहीं बाइक सवार अमीर खान पुत्र लाल मोहम्मद भी हाथरस की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनों वाहन न्यू बिजलीघर कालोनी के निकट पहुंचे तो पीछे से चल रहे बाइक सवार ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार और बाइक सवार में काफी नोंक झोंक हो गई, दोनों एक दूसरे के ऊपर अरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से बाइक सवार को हिरासत में लेकर सासनी कोतवाली ले आई। सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। ईएमएस / 22/03/2026