हाथरस ( ईएमएस ) । महिला थाना में एक घरेलू विवाद का मामला काउंसलिंग के जरिए सुलझा लिया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी सपना पुत्री सतीश कुमार ने 7 मार्च 2026 को अपने पति बबलू निवासी घनश्यामपुर, निधौली कला (जनपद एटा) के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी।मामले में महिला थाना प्रभारी रितु तोमर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। बातचीत के दौरान पति व ससुराल पक्ष ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या अभद्र व्यवहार न करने का आश्वासन दिया।दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया और किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस की इस पहल से एक परिवार टूटने से बच गया। ईएमएस / 22/03/2026