शहर कांग्रेस की कमान सौंपी सोनू मागों को, एन वक्त पर कटा रिंकू का नाम छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शहर कांग्रेस में पप्पू यादव को अध्यक्ष पद से हटाकर निगम अध्यक्ष धमेंद्र सोनू मागों को जिम्मेदारी दे दी गई है। पप्पू यादव को चौरई का पर्यवेक्षक बनाया गया है। अचानक नियुक्ति इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ महीनों से पार्टी के अंदरखानें में बदलाव की सुगबुगाहट तो देखी जा रही थी लेकिन इस पर पद सोनू मागो का नाम चर्चा में नहीं था। नकुलनाथ के छिंदवाड़ा दौरे पर शनिवार की शाम अचानक उनके नाम की घोषणा कर दी गई। जिला मुख्यालय में संगठन में इस महत्वपूर्ण फेरबदल को कांग्रेस की नई रणनीति मानाजा रहा है। धमेंद्र सोनू मागो को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला अगले साल होने वाली नगरीय निकायों के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया गया एक अहम कदम माना जा रहा है। ध्यान रहे शहर में पिछले कुछ समय से कांग्रेस की पारंपरिक पकड़ ढीली पड़ी है और पिछले तीन सालों में हुए चुनावों में भी उसे भाजपा कांग्रेस परभारी दिखती रही है। भाजपा की बढ़ी सक्रियता और यहां पर पकड़ कांगे्रस के लिए चुनौती बन रही है। ऐसे में कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ नए चेहरों को आगे लाने की बेहद जरूरत भी है। धमेंद्र सोनू मागो की नियुक्ति को स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की मानें तो छिंदवाड़ा में कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल सिर्फ पद परिवर्तन नहीं बल्कि एक व्यापक चुनावी रणनीति का हिस्सा है। नकुलनाथ संभाल रहे जिले की कमान शहर में हुए इस बदलाव से एक और संदेश देने की कोशिश ये दी गई है कि जिले और शहर में संगठन की कमान अब नकुलनाथ को दी जा रही है। नकुलनाथ पिछले कुछ समय से जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। अधिकांश मौकों पर कमलनाथ के बजाए वे ही छिंदवाड़ा का दौरा कर रहे हैं और संगठनात्मक बैंठकें भी ले रहे हैं। क्षेत्र मेें वे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे पर लिया गया यह निर्णय जिला संगठन में उनकी अहमियत को और बढ़ाता दिख रहा है। ये मामला भी चर्चा में बताया जाता है कि शहर कांगे्रस अध्यक्ष पद पर जसपाल उर्फ रिंकू नैयर का नाम फाइलन था लेकिन होली के मौके पर खिंचे एक फोटो ने उनकी कुर्सी छीन ली। दरअसल होली के मौके पर पार्षद आकाश मोखलगाय का सांसद बंटी साहू साथ खींची फोटो दिल्ली तक पहुंच गई। आकाश मोखलगाय रिंकू नैयर के समर्थक हैं और वे पार्षद भी उन्हीं के सहयोग से बने। ऐसे में रिंकू के विरोधी सक्रिय हो गए। पप्पू यादव का हटना तय था। सोनू मागो के नाम पर उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं की ऐसे में रिंकू का नाम कट गया और सोनू मागों के नाम की विज्ञप्ति देर रात कांगे्रस ने जारी कर दी। ईएमएस/मोहने/ 22 मार्च 2026