क्षेत्रीय
22-Mar-2026


इस बार भी निकलेगी रामजन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रामनवमी पर हर साल होने शहर में होने वाला राम जन्मोत्सव इस बारभी भव्य रूप से मनाया जाएगा। पूरे शहर को भगवा पताकाओं, ध्वजों से सजाया जा रहा है। आकर्षक लाइटिंग की जा रही है तो भव्य स्वागत द्वार भी लगाए जा रहे हैं। रामनवमी के दिन शहर में भव्य पदयात्रा भी निकाली जाएगी। 27 मार्च को होने वाले आयोजन को लेकर रविवार को राम जन्मोत्सव समिति ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। समिति से जुड़े विजय पांडे ने बताया कि रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे शहर के सभी मठ- मंदिरों में एक साथ आतिशबाजी व पूजन-अर्चन होगा। इसी दिन रात्रि घर-घर में दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगा प्रसाद तिवारी, विजय पांडे, पूर्वमंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, शिव मालवी, संतोष राय, हरिओम सोनी, दिवाकर सदारंग, नितिन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे। चौधरी चंद्रभान सिंह ने शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा कराने का सुझाव दिया तो आनंद बक्शी ने शहरवासियों से अपील की कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने घरों को दीप और लाइटिंग से सजाने का आग्रह किया। डीजे पर बैठना और लोहे के पाइप में झंडे प्रतिबंधित हर साल की तरह इस बार भव्य पदयात्रा और शोभायात्रा शाम 4 बजे से दादाजी धुनीवाले मंदिर चारफाटक से प्रारंभ होगी। यह यात्रा तिलक मार्केट, यातायात थाना, अमित ठेंगे चौक, जेल तिराहा, अनगढ हनुमान मंदिर के सामने से जिला चिकित्सालय, कोतवाली थाना होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां सुन्दर काण्ड का पाठ तथा महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा का नेतृत्व मातृशक्तियां करेगी। शोभायात्रा में डीजे पर बैठना और लोहे के पाइप में झंडा फहराना प्रतिबंधित रहेगा। ईएमएस/मोहने/ 22 मार्च 2026