क्षेत्रीय
22-Mar-2026


रामेश्वर धाम में चल रहे सहसत्र चंडी महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु छिंदवाड़ा (ईएमएस)। चौरई रोड स्थित रामेश्वर धाम में चल रह सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में हजारों मंत्रों के साथ प्रतिदिन 1008 कुण्डों में 10 लाख से अधिक आहुतियां समर्पित की जा रहींहै। महायज्ञ के प्रमुख यजमान सांसद बंटी विवेक साहू और साहू परिवार ने रविवार को हजारों यजमानों और श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का 1008 धतुरों और मां दुर्गा का 1008 केले व फूलों से अभिषेक भी किया। रविवार को जबलपुर, दमोह, बालाघाट के सांसदों के साथ ही पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना और अन्य अतिथियों ने भी पूजा अर्चना की। यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए महायज्ञ का पुण्यलाभ भी उन्होंने अर्जित किया। इस महायज्ञ से सिहोरामाल सहित आस-पास का क्षेत्र धर्ममय हो गया है। विशेष अतिथियों ने दी उपस्थिति श्री रामेश्वर धाम में रविवार को तीन सांसदों के साथ ही कई प्रमुख अतिथियों ने भी पहुंचकर मंदिर और यज्ञशाला में विधि विधान से पूजा अर्चना की। जबलपुर सांसद आशीष दुबे, दमोह सांसद राहुल लोधी, बालाघाट सांसद भारती पारधी, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख जबलपुर राघवेन्द्र सहित भोपाल, जहागिराबाद, ग्वालियर, खातेगांव सहित अन्य स्थानों से भी समाजिक बंधु,भाजपा पदाधिकारी और श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दी। ध्यान रहे आयोजन स्थल पर अतिथियों का स्वागत कक्ष, पुलिस सहायता केन्द्र, भोजन शाला, विश्राम कक्ष, शुद्ध पेयजल और मंदिर एवं यज्ञशाला के दर्शन करने के लिए लाइव केन्द्र की व्यवस्था भी की गई है। ईएमएस/मोहने/ 22 मार्च 2026