छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा ने छिन्दवाड़ा को उड़ान नहीं दी उड़ान भरते हुए छिन्दवाड़ा के पर काट दिए। भाजपा ने उड़ान दी है भ्रष्टाचार को,बेरोजगारी और महंगाई को और आदिवासी भाइयों की जमीन खरीद फरोख्त को। जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा पहले विकास के कार्यों को रोकती है फिर पुरानी फाइल खोलकर वाहवाही लूटती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण छिन्दवाड़ा एयरपोर्ट है। कमलनाथजी के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज के लिए मंजूर बजट को आधा किया फिर जरा सा बजट जारी कर वाहवाही लूटने लगे। भाजपा नेताओ को जिले के विकास की चिंताहोती तो वे मांग करते अपनी सरकार से विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए, एग्रीकल्चर कॉलेज व हॉर्टिकल्चर कॉलेज के भवन व सुव्यवस्थित संचालन के लिए। भाजपा जिलाध्यक्ष इन प्रश्नों का ठोस और पूरे प्रमाण के साथ जवाब दें, क्योंकि जनता जानना चाहती है भाजपा सरकार ने इन कार्यों को क्यों रोका है और जिले के भाजपाइयों ने इन परियोजनाओं को पूर्ण कराने अभी तक आवाज क्यों नहीं उठाई ? ईएमएस/मोहने/ 22 मार्च 2026