राज्य
22-Mar-2026


:: जेब में मिले मोबाइल फोन से हुई शिनाख्त; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना :: इंदौर (ईएमएस)। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू पिता आशाराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से विदिशा का निवासी था और वर्तमान में सिलिकॉन सिटी, इंदौर में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू फसल कटाई के काम के सिलसिले में जिले के बाहरी इलाके में गया हुआ था। वहाँ से लौटते समय वह लसूड़िया क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया और शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला प्रतीत हो रहा है। प्रकाश/22 मार्च 2026