राज्य
22-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । रीवा जिले के थाना मनगवां क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से दो मोटर साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल चार व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। दिनांक 21 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मनगवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तटिहरा के पास दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर में 04 व्यक्ति घायल हो गए हैं एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही मनगवां थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ सैनिक श्री श्याम किशोर मिश्रा एवं पायलट श्री जैनेन्द्रधर द्विवेदी ने दुर्घटना में घायल चारों व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करते हुए एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव तत्पर, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। ईएमएस/22 मार्च2026