23-Mar-2026
...


झाँसी (ईएमएस )वित्त मंत्रालय ने अभी हाल में ही रेलवे के रनिंग स्टाफ के भत्तो में बढ़ोतरी की है जिसको लेकर बढाये गए रनिंग एलाउंस से रनिंग स्टाफ में काफी असंतोष है। और उनके द्वारा इस कम बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल झांसी मंडल ने रनिंग स्टाफ के अलाउंस में हाल ही में किए गए संशोधन का काफी विरोध किया है उनका कहना है कि महंगाई भत्ते की तुलना में केवल 14% वृद्धि बेहद कम है। इसमें 25% वृद्धि और एरियर के भुगतान को लेकर झांसी मंडल में इसका विरोध शुरू हो गया है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लोई संघ ने भी भत्ते पर विरोध जताया है। वित्त मंत्रालय की ओर से रेलवे के रनिंग स्टाफ सहायक लोको पायलट, लोको पायलट, संटिंग लोको पायलट, एवं ट्रेन मैनेजर के भत्ते में बढ़ोतरी की गई है 50% महंगाई भत्ता लागू होने के बावजूद पिछले वर्ष 25% माइलेज या किलोमीटर भत्ता लंबित था जिसको बृहस्पतिवार को स्वीकृति मिल गई है ऑल इंडिया गारड्स काउंसिल झांसी इकाई ने रनिंग स्टाफ के अलाउंस में हाल ही में किए गए संशोधन को लेकर कड़ा विरोध जताया है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ के मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में झांसी में लोगों रनिंग एवं ट्रैफिक रनिंग के द्वारा संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर काउंसिल की तरफ से विजय नामदेव अमर गुप्ता महाराज सिंह सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के मंडल सचिव अमर गुप्ता ने कहा कि रनिंग एलाउंस का संशोधन महंगाई भत्ते के अनुपात में किया जाता है, लेकिन इस बार इसका परंपरा से हटकर निर्णय लिया गया जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। सचिव सुनील कुमार मीणा ने कहा कि रनिंग एलाउंस में कम से कम 25% की तत्काल वृद्धि की जाए और 1 जनवरी 2024 से बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। यदि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगा।शरद शिवहरे /ईएमएस /23मार्च