मुम्बई (ईएमएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के 19 सत्र के लिए चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह पर विदर्भ के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को शामिल किया है। आकाश पूरे सत्र से ही बाहर हो गये हैं अब वह एनसीए में रिहैब से गुजरेंगे। सौरभ साल 2019 में एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के दौरान सामने आये थे। सौरभ गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराते हैं। सौरभ को इससे पहले साल 2022 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में शामिल किया था पर वह एक भी मैच नहीं खेल पाये थे। आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा पर अब उन्हें अवसर मिला है।सौरभ के पास अब इस सत्र में अपनी प्रतिभा दिखाकर अपनी जगह पक्की करने का अवसर है। अब देखना है कि वह कितने सफल होते हैं। वहीं केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम ने हालांकि अभी उनकी जगह पर किसी को शामिल नहीं किया है। ईएमएस 23 मार्च 2026