:: 87वीं नेशनल कैडेट एवं सब-जूनियर स्पर्धा के लिए मध्य प्रदेश की टीमें घोषित; अभय प्रशाल में हुआ सम्मान :: गांधीधाम/इंदौर (ईएमएस)। गुजरात के गांधीधाम में 23 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली यूटीटी 87वीं राष्ट्रीय कैडेट एवं सब-जूनियर टेबल टेनिस स्पर्धा के लिए मध्य प्रदेश की सशक्त टीमों की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन की चयन समिति ने खिलाड़ियों के पिछले तीन राज्य रैंकिंग टूर्नामेंट और राज्य स्पर्धा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में प्रदेश की टीम का चयन किया है। चयन समिति के अध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, रिंकू आचार्य और प्रमोद गंगराड़े ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और फॉर्म को परखते हुए अंतिम सूची तैयार की। राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने जाने वाली इन टीमों को मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभय प्रशाल में हाल ही में आयोजित एक सादे समारोह में सम्मानित कर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विभिन्न वर्गों में मध्य प्रदेश की चयनित टीमें : युवा बालक वर्ग (ब्वॉयज) : अंडर-11: आरव कासठ, साकार भार्गव (दोनों इंदौर)। अंडर-13: साकार भार्गव, मृदुल पुरोहित, समर सैयद (तीनों इंदौर) और विहान राजीव (भोपाल)। अंडर-15: मृदुल जोशी, वंश चौहान, अथर्व सिंह (तीनों इंदौर) और हर्षित बघेल (भोपाल)। युवा बालिका वर्ग (गर्ल्स): अंडर-11: अनिका माहेश्वरी (इंदौर) और खुशी बघेल (भोपाल)। अंडर-13: अनिका माहेश्वरी, जाकिया सुल्तान, नेहल नाहर और आरवी जैन (सभी इंदौर)। अंडर-15: अद्विका अग्रवाल, आराध्या राजपूत, हिया पटेल और जाकिया सुल्तान (सभी इंदौर)। इस अवसर पर नीलेश वेद, अमित कोटिया और गौरव पटेल सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश की इन टीमों में इंदौर के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिससे आगामी नेशनल चैंपियनशिप में पदक की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। प्रकाश/23 मार्च 2026