राष्ट्रीय
23-Mar-2026


मोदी 100 प्रतिशत ट्रम्प के कंट्रोल में हैं वडोदरा(ईएमएस)। राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मोदी 100 प्रतिशत ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। मोदी पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कम्प्रोमाइज्ड हैं। अमेरिका में अडाणी पर जो केस है असल में वो नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए है। अमेरिका का नरेंद्र मोदी को सीधा मैसेज है कि ज्यादा ऊटपटांग हरकत की तो समझ लेना। ट्रम्प ने साफ कहा है कि मैं मोदी का करियर खत्म कर सकता हूं। राहुल ने वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प से कहा कि हम आपसे पूछे बिना किसी से तेल और नेचुरल गैस नहीं खरीदेंगे। अगर ट्रम्प कहेंगे कि रूस, ईरान, वेनेजुएला से तेल नहीं खरीदना है तो नहीं खरीदेंगे। आप जो हुक्म करेंगे, हम वही करेंगे। विनोद उपाध्याय / 23 मार्च, 2026