क्षेत्रीय
23-Mar-2026


बालाघाट (ईएमएस). जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च को युवा संगम रोजगार मेला एवं स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बालाघाट परिसर में आयोजित होगा। रोजगार मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस आयोजन में विभिन्न निजी कंपनियों, संस्थानों एवं उद्योगों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साथ ही अप्रेंटिसशिप के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं समग्र आईडी साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों। जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। भानेश साकुरे / 23 मार्च 2026