क्षेत्रीय
25-Mar-2026


दतिया ( ईएमएस ) | भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत जी-राम-जी (रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में 15 दिवस की वृद्धि की गई है। यह निर्णय देशभर के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों को अधिक अवसर प्रदान करने तथा प्रतियोगिताओं में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। संशोधित अंतिम तिथियां इस प्रकार है लोगो डिजाइन प्रतियोगिता (माईजीओव्ही पोर्टल)रू पहले अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 नई अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 (पुरूस्कार राशि रू 50000), राष्ट्रीय रील/वीडियो चौलेंज ( माई भारत पोर्टल) ‘60 सेकंड्स फॉर माय विलेज पहले अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 नई अंतिम तिथिरू 5 अप्रैल 2026 (विजेयता प्रतिभगियों को आकर्षक पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र ) विकसित भारत जी-राम-जी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता (माई भारत पोर्टल) पहले अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 नई अंतिम तिथिरू 7 अप्रैल 2026 (विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र ) इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने रचनात्मक विचार, डिजिटल अभिव्यक्ति एवं ज्ञान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को अपने गांवों के विकास से जोड़ते हुए “युवा शक्ति पंचायत की प्रगति” के संकल्प को सशक्त बनाती है तथा विकसित भारत /2047 के लक्ष्य को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक है। उल्लेखनीय है कि ‘विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, 2025’ के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है । साथ ही, यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों के विस्तार, समावेशी विकास को बढ़ावा देता है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों से इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है, ताकि वे अपने रचनात्मक योगदान से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन सकें।