क्षेत्रीय
25-Mar-2026


दतिया ( ईएमएस ) | आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विगत दिवस समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। दतिया जिले की दतिया शहरी परियोजना के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-34-1 (आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र) को मेरी आंगनवाड़ी मेरी जिम्मेदारी जनभागीदारी अभियान के तहत कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की धर्मपत्नि श्रीमती राधिका वानखेड़े गोद ली गई है। उक्त आंगनवाड़ी केन्द्र के ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम में श्रीमती राधिका वानखेड़े जी उपस्थित रहीं, श्रीमती वानखेड़े द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त 28 बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किये। इसी प्रकार जिले की समस्त 1011 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किये गये, जिसमें परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे।