दतिया ( ईएमएस ) | आज बुधवार को पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ा स्वप्निल वानखडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री बी एल दांगी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में वृत्त दतिया अ में दौराने दबिश अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। अज्ञात गोपालपुरा कंजर डेरा मौके पर अंदर जमीन में गढ़े होने से 06 ड्रमों में 1200 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा अंदर जमीन में गढ़े होने से निकाले न जा सके मदिरा में से सैंपल लेकर मौके पर ड्रमों,हाथ भट्टी मदिरा को नष्ट किया गया। सीमा पत्नि राकेश कंजर उम्र 40 साल निवासी गोपालपुरा कंजर डेरा पर 08 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) एफ के तहत 01 प्रकरण एवं 34(1)ए के 01 प्रकरण दर्ज किया। मौके पर 1200 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 01 मदिरा मशीन मौके पर नष्ट की और 08 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की । आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)एफ एवं 34(1) ए के अंतर्गत कुल 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त,नष्ट मदिरा एवं सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 252600/ रुपए है। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानबलकर, केतन भावर, ध्वनि भदौरिया एवं आबकारी आरक्षक विकास पाठक, लक्ष्मीनारायण मांझी ,मनीष यादव, विकाश साहू, महिला आबकारी आरक्षक खुशबू रघुवंशी, याशनिका यादव। पुलिस बल से एसडीओपी श्री विनायक शुक्ला, पुलिस लाइन से सहायक उप निरीक्षक श्री संजीव गौड़ एवं हमराह फ़ोर्स पुलिस लाइन बल ,वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा ।