सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर जूनियर को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया सीहोर (ईएमएस)। शहर के चर्च मैदान पर प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्म दिन के अवसर पर बुधवार को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शाम को पहला मैच बहुत ही रोमांचक रहा। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर जूनियर को 1-0 से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबला सीहोर बाइज और सीहोर सीनियर के मध्य रहा। इस मैच में सीहोर बाइज की टीम 2-0 से विजय रही। मैच के अंत में सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय और एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर जूनियर के मध्य खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन के स्ट्राइकर युवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मात्र गोल से अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर बाइज और सीहोर सीनियर के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर बाइज की टीम 2-0 से जीती। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से आदित्य-रोहित ने एक-एक गोल किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम को पहला मैच सीहोर गर्ल्स-सीहोर रेड और दूसरा मैच सीहोर चिल्ड्रन-सीहोर ग्रीन के मध्य खेला जाएगा। विमल जैन, 25 मार्च, 2026