ज़रा हटके
26-Mar-2026
...


-शोधकर्ताओं ने हाल ही में 2,000 मीटर नीचे सोने की 40 से ज्यादा शिराएं खोजी बीजिंग,(ईएमएस)। चीन एक हाथ फिर बड़ा खजाना हाथ लगा है। चाइनीज भूवैज्ञानिकों के मुताबिक उन्हें मध्य चीन के वांगू गोल्ड फील्ड के नीचे एक जबरदस्त अंडरग्राउंड खजाना मिला है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक इस भंडार में 1,000 मीट्रिक टन से ज्यादा सोना हो सकता है, जिसका संभावित मूल्य करीब 85.9 अरब डॉलर है या भारतीय करेंसी में करीब 8.06 लाख करोड़ रुपए हो सकती है। हालांकि ये अभी शुरुआती अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोने के भंडार की ये खोज हुनान प्रांत में स्थित पिंगजियांग काउंटी में की गई। इसके विशाल आकार के कारण, वैज्ञानिक इसे पहले से ही सुपरजायंट डिपॉजिट बता रहे हैं, जो एक ऐसा शब्द जो आमतौर पर खनिजों की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण खोजों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। सोने का भंडार मिलने जो अनुमानित आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, वैसे तो काफी प्रभावशाली हैं, लेकिन जानकार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इस खोज पर अभी भी अध्ययन चल रहा है। सोने का केवल एक हिस्सा ही ड्रिलिंग के जरिए फिजिकल फॉर्म में सामने आया है। अनुमान कंप्यूटर मॉडलों पर आधारित है, जो यह बताते हैं कि जमीन के नीचे क्या हो सकता है। जैसे-जैसे खोजबीन होगी, निकाले जा सकने वाले सोने की कुल मात्रा में बदलाव आ सकता है। चीन ने पिछले साल भी 1,444 टन गोल्ड रिजर्व मिलने का एलान किया था। ये एलान नवंबर में किया गया था। उससे पहले साल 2024 में भी चीन ने तब 83 बिलियन डॉलर का गोल्ड डिपॉजिट मिलने की बात कही थी। बता दें वांगू गोल्ड फील्ड पिंगजियांग काउंटी की जंगली पहाड़ियों के नीचे स्थित है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसने लंबे समय से भूवैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो के शोधकर्ताओं ने हाल ही में जमीन से करीब 2,000 मीटर नीचे सोने की 40 से ज्यादा शिराएं खोजी हैं। इन शिराओं में अकेले ही, अनुमानित 300 मीट्रिक टन पुष्ट सोने का भंडार मौजूद है। यह आंकड़ा सीधे ड्रिलिंग और भूवैज्ञानिक सैंपलिंग से मिला है, जो इसे अब तक की इस खोज का सबसे विश्वसनीय हिस्सा बनाता है। सिराज/ईएमएस 26 मार्च 2026