कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार विगत 3 वर्षो से एम.पी. नगर कोरबा में किराये के मकान में रह कर इंडस एयरटेल के टावर कंपनी में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत व्यक्ति को ग्राम बेला के ग्रामीण ने फोन कर बताया कि ग्राम बेला में स्थित इंडस एयरटेल का टावर में लगे कॉपर के केबल को तीन व्यक्ति काटकर चोरी कर ले जा रहे थे, जिसमें से एक कथित चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा है। तब वह ग्राम बेला पहुंचा, जहां पकड़े गए कथित चोर ने अपने साथियों के साथ चोरी के लिए इंडस एयरटेल टावर पर चढ़कर कॉपर वायर को काट कर चोरी करना कबूल किया। उसने बताया की ग्रामवासी की आवाज सुनकर बाकी दोनों भाग गए, जबकि केबल रखे होने के कारण वह तेजी से नहीं भाग सका। जानकारी के अनुसार लगभग 20 मीटर केबल जप्त कर तीनों के विरुद्ध धारा 3(5), 303(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर फरार कथित आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। 26 मार्च / मित्तल