* मारपीट की बढ़ती घटनाओं से दहशत व्याप्त कोरबा (ईएमएस) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार एक युवक को कुछ लोग घेरकर मुक्कों से जमकर पीट रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट जारी रही। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही धारा 151 के तहत भी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा में लगातार बढ़ रही मारपीट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी घटना घटित हुई है। 26 मार्च / मित्तल