राज्य
26-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पुष्पा पिसोलकर पारमार्थिक फाउंडेशन द्वारा चौहान नगर कॉलोनी में निशुल्क शैक्षणिक केन्द्र स्थापित किया गया है जिसका शुभारम्भ विहिप इंदौर विभाग की सहसंयोजक ज्योति प्रतीक श्रीवास्तव ने एक गरिमामय समारोह में किया। फाउंडेशन के एस एन काबरा ने जानकारी देते बताया कि समारोह में संस्था प्रमुख आर के काबरा, अंजना गौरानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इस मौके पर श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा देना अनुकरणीय और वन्दनीय है। समारोह में शिक्षण सामग्री का वितरण अश्विनी देखणे एवं अनिल गौरानी ने किया। आनंद पुरोहित/ 26 मार्च 2026