राज्य
26-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के साथ अपने विभाग में भी आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है जिसके तहत लापरवाह और अनुशासनहीन तथा कदाचरण के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत एक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करते उसे मूल आरक्षक के पद पर पदावनत किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीआरपी लाइन (तत्कालीन क्राइम ब्रांच ) में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 2801 दीपक थापा को कदाचरण के चलते उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक व विभागीय कार्यवाही के आधार पर डीसीपी (क्राइम) इंदौर द्वारा कार्रवाई करते उच्च पद प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार वापस लेते हुए उसे मूल पद आरक्षक पर वापस किया गया है। ज्ञात हो कि पुलिस कमिश्नरेट में लगातार अनुशासन हीनता व लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार आपरेशन क्लीन के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 26 मार्च 2026