26-Mar-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पश्चिम वन मंडल कार्यालय के सामने खड़ा एक सूखा पेड़ लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खास बात यह है कि यह पेड़ भानुप्रतापपुर–अंतागढ़ मार्ग पर स्थित है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित हादसे को देखते हुए जल्द से जल्द इस सूखे पेड़ को काटकर हटाया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)26 मार्च 2026