सीएम योगी ने ली सांसद की चुटकी कहा- गोरखपुर लोकसभा में महिला होगी दावेदार गोरखपुर,(ईएमएस)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर के सांसद रवि किशन एक मंच पर मौजूद थे। सीएम योगी ने रवि किशन की चुटकी ली। योगी ने कहा कि रवि किशन की सांसदी अब खतरे में पड़ गई है। आगामी चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से कोई महिला दावेदार हो सकती है। लोग अब रवि किशन से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस बात को सुनकर हर कोई हंस पड़ा। कुछ लोगों का सोचना है कि शायद यह एक इशारा है। वहीं अधिकांश लोगों का मानना है कि यह एक मजाक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि माफिया और मच्छर के खिलाफ हमारी लड़ाई गोरखपुर से शुरु हुई थी, आज उसकी सुखद अनुभूति पूरा प्रदेश कर रहा है। 1996, 1998, 2004, 2009, 2014 के चुनाव के दौरान आपके साथ मिलकर हम लोगों ने संघर्षों को भी और चुनौतियों को झेला है, चुनौतियों का मुकाबला भी किया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सड़क से लेकर के सदन तक एक लंबी लड़ाई लड़ी है। पीएम मोदी का मार्गदर्शन और नेतृत्व मिला। देश के अंदर परिवर्तन की बहार आई। यह पहली सरकार है, जिसने अपने पांच साल के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक टू थर्ड मेजॉरिटी के साथ जीत करके धमाकेदार विजय हासिल की। सिराज/ईएमएस 26मार्च26 -------------------------------