नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी की प्रतिमा का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। भगवान स्वामिनारायण के बाल तपस्वी स्वरूप को दर्शाती यह प्रतिमा एक पैर पर ध्यानमग्न मुद्रा में है। बाल स्वरूप में चार मास तक निर्जल और निरन्न रहकर पुलहाश्रम में किए गए तप की यह प्रतिमूर्ति है। मात्र 11 वर्ष की आयु में शुरू हुए सम्पूर्ण भारत में किए गए प्रभु नीलकंठ की सात वर्षीय कल्याण यात्रा का यहां निदर्शन है।