-डायरेक्टर ने पोस्ट में लिखा-आम को खास बनाने की मेरी जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए नई दिल्ली,(ईएमएस)। महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा विवादों में हैं। जब से उन्होंने फरमान खान से शादी की है, उनके रिश्ते को लव-जिहाद का नाम दिया जा रहा है। इस मामले में उनकी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने शिकायत तक दर्ज कराई, जिसके बाद मोनालिसा ने उनपर शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ और मोलेस्ट करने के गंभीर आरोप लगाए। अब सनोज ने इसका जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गलती ये हो गई कि वो किसी का अच्छा सोच बैठे। अपने इंस्टा पोस्ट में सनोज ने मोनालिसा के परिवार के सदस्यों के कई वीडियो शेयर किए जहां वो डायरेक्टर को सही और मोनालिसा को गलत बता रहे हैं। मोनालिसा के पिता और बहन ने कहा कि वह झूठ बोल रही हैं। सनोज ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए लेकिन उतना अफसोस भी नहीं है। मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं। लेकिन उनका पूरा परिवार मेरे साथ है। लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं। ये कोई पहली बार नहीं है जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है लेकिन हर बार लोग बेनकाब हुए हैं। इस बार भी होंगे। मोनालिसा के पिता जय सिंह ने कहा कि- सनोज मिश्रा उसको बेटी मानता है, वो जहां भी गए उसे साथ लेकर गए। मोनालिसा की सारी बातें झूठी हैं वो गलत है। मोनालिसा की चचेरी बहन नगमा ने कि वह 3 महीने उनके साथ रही, फिर बाद के 15 दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, वो मुझे नहीं पता। सनोज मिश्रा के बारे में भी वो जो कुछ बोल रही है वैसा कुछ नहीं है। वो हमें मां-बाप की तरह रखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा का दावा है कि परिवार के लोग रोने-धोने का झूठा नाटक कर रहे हैं। जबकि वो मजे से खा-पी रहे हैं। मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी, मध्य प्रदेश और केरल सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अपनी शादी को कानूनी और लव-जिहाद से दूर बताते हुए उसने रो-रोकर कार्रवाई करने की मांग की है और धमकी दी है कि अगर हमें चैन से नहीं रहने दिया गया तो आत्महत्या कर लेगी। सिराज/ईएमएस 26मार्च26