क्षेत्रीय
26-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । पं. दीनदयाल नगर स्थित शेरोवाली माता मंदिर में 64वां अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजक डा. सक्सेना धर्मेंद्र (एडवोकेट) ने बताया कि यह आयोजन हर साल क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर में रोज सुबह और शाम आठ बजे आरती होगी। समिति ने सभी लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में आज सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा, जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। वहीं 27 को दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:40 से रात. 9:30 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह आयोजन वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है और हर बार इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।