क्षेत्रीय
26-Mar-2026


नैनपुर (ईएमएस)। नैनो की नगरी नैनपुर आज भगवान श्री राम के आगमन में सज गई है भगवान श्री राम की भव्य झांकी कल चकोर तट से शोभा यात्रा के रूप में प्रारंभ होकर जय माता दी चौक पर आई यहां पर भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना के साथी आज अखंड श्री राम कीर्तन धुन का आयोजन हिंदू सेवा समिति के द्वारा किया गया है वैसे अष्टमी के साथ ही रामनवमी का प्रवेशकल दिखा रहा है, जय माता दी चौक में विराजित श्री राम जी की प्रतिमा की समक्ष आयोजन के साथ ही संध्या 7 बजे यह भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर भ्रमण में श्री राम जीदरबार के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें मंकी मैन के साथ बाहर से आए कलाकारों का प्रदर्शन होगा साथ ही कुछ स्थानीय स्तर पर समिति के द्वारा झांकियां को तैयार किया गया है सिवनी के बैंड, नगर का आरजू बैंड बाजो की धुन के साथ थिरकते हुए युवा साथी श्री राम जी की शोभा यात्रा में आज नगर भ्रमण करेंगे श्री रामनवमी के उपलक्ष में नैनपुर नगर में आज भव्य आयोजन भंडारा भोग प्रसाद का वितरण रखा गया है हम श्री राम उत्सव के अवसर पर अभी तक टीवी एवं जबलपुर एक्सप्रेस परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं! / ईएमएस / 26/03/2026